फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tgt&pgt teachers vaccany application date extended

6598 पदों पर भर्ती, पढ़िए जरूरी खबर

Tue, 28 Jan 2014 05:33 PM IST
शैलेद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
tgt&pgt teachers vaccany application date extended

प्रदेश के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 25 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले 30 जनवरी अंतिम तिथि थी।

विज्ञापन


यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक में लिया गया है। संगीत गायन एवं वादन में आवेदन करने वालों को संशोधन का भी मौका बोर्ड ने दिया है।

अभ्यर्थियों को संशोधन के लिए अलग से आवेदन नहीं करना है। वे एक सादे कागज पर प्रार्थना पत्र देकर संशोधन करवा सकेंगे।

चयन बोर्ड ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के 6598 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था।

इसके लिए 30 जनवरी आखिरी तारीख रखी गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों से कई अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन


इसे देखते हुए बोर्ड ने अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। संगीत गायन और वादन दो अलग विषय होते हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने गायन और वादन का अलग से उल्लेख न करके केवल संगीत विषय लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड ने तय किया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को अलग से आवेदन नहीं करना होगा। वे अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं। वे एक सादे कागज पर बोर्ड के नाम प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।

उसमें वे स्पष्ट करेंगे कि वे संगीत गायन में परीक्षा देना चाहते हैं या फिर संगीत वादन में। इसी प्रत्यावेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed