फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TET candidates free coaching in DIET from April 15, now online coaching in view of corona transition

टीईटी अभ्यर्थियों को 15 अप्रैल से डायट में निशुल्क कोचिंग, कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अभी ऑनलाइन कोचिंग

Tue, 06 Apr 2021 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Apr 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
TET candidates free coaching in DIET from April 15, now online coaching in view of corona transition
स्टडी - फोटो : Social media
अभ्युदय कोचिंग की तर्ज पर राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2020 के अभ्यर्थियों को सभी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस दौरान विषय विशेषज्ञ टीईटी के पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण देंगे। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते 15 अप्रैल से ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। योगी सरकार की इस योजना से हजारों अभ्यर्थियों को लाभ होगा। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्थित डायट में निशुल्क कोचिंग शुरू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के प्राचार्य डॉ. पवन सचान ने बताया कि ऑफलाइन मोड में एक बैच में लगभग 120 अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने पर अभी ऑनलाइन कोचिंग चलाने की तैयारी है। इसके अलावा डायट के यू ट्यूब पर टीईटी की तैयारी संबंधी वीडियो अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद भी अगर किसी अभ्यर्थी को कोई संशय है तो विशेषज्ञ इसे ऑनलाइन माध्यम से दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed