{"_id":"5aeadb124f1c1b65098b7958","slug":"tet-candidate-protest-for-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड टीईटी अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, एक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड टीईटी अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, एक की हालत बिगड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 May 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
सर मुंडवाकर प्रदर्शन करते टीईटी अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बीएड टीईटी अभ्यर्थियों के 104 दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन में बाराबंकी की सरिता वर्मा की हालत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। मांगों पर सुनवाई न होती देख अभ्यर्थियों ने 30 अप्रैल से आमरण अनशन की घोषणा की थी। 32 अभ्यर्थी नियुक्ति कि मांग को लेकर चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे आमरण अनशन पर बैठी बाराबंकी कि सरिता वर्मा कि हालत काफी बिगड़ गई। आमरण अनशन की चेतावनी के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। सूचना दिए जाने के करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और सरिता को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों मांगे पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं विरोध स्वरूप कुछ अभ्यर्थियों ने अपने सर के बाल मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन