फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorists wanted to bombard ahmedabad.

'साबरमती' से गुजरात जा रहा था आतंक का सामान!

Mon, 29 Sep 2014 02:59 PM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
terrorists wanted to bombard ahmedabad.

जीआरपी ने विदेशी असलहों के साथ एक महिला तस्कर सुनैना को फैजाबाद रेलवे स्टेशन से साबरमती एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शनिवार देर रात दबोची गई 46 वर्षीय सुनैना के पास से यूएसए मेड 32 बोर की चार पिस्टलें, आठ मैगजीन तथा 7.65 एमएम के जिंदा 90 कारतूस मिले। उसने खुलासा किया कि असलहों का उपयोग गुजरात में आतंक फैलाने के लिए किया जाना था।

बिहार के छपरा की सुनैना ने रविवार को पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि इन असलहों को उसे अहमदाबाद के अनीस नामक व्यक्ति तक पहुंचाना था। उसने बताया कि वह पहले भी दो अलग-अलग लोगों तक हथियार पहुंचा चुकी है। उसे ये असलहे छपरा के सप्लायर संतोष ने दिए थे।

विज्ञापन

साबरमती एक्सप्रेस में मारा छापा

terrorists wanted to bombard ahmedabad.

बिहार एसटीएफ ने साबरमती एक्सप्रेस से असलहों की खेप अहमदाबाद ले जाने की सूचना दी थी। इसके बाद एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने एसआई सत्यप्रकाश सिंह और जीआरपी फैजाबाद के कार्यवाहक प्रभारी इंद्रजीत कुमार आर्या के साथ शनिवार रात नौ बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सुनैना को पकड़ा।

स्लीपर कोच एस-3 में चेकिंग के दौरान वह उतरकर भागने लगी थी। जीआरपी ने उसे दबोच लिया। महिला के पास से हथियारों के अलावा वोटर आईडी, 1030 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

रविवार को महिला का चालान कर दिया गया। इंद्रजीत ने बताया कि सुनैना को गिरफ्तार किया गया है। उसने जिस अनीस का नाम लिया है, गुजरात पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

500 में पहुंचाती थी असलहे

terrorists wanted to bombard ahmedabad.

असलहों के जखीरे के साथ पकड़ी गई महिला के खुलासे ने रेलवे पुलिस की चौकसी की पोल खोल दी है। महिला प्रति असलहा मात्र पांच सौ रुपये की मामूली रकम लेकर इन्हें ठिकाने तक पहुंचाती थी। यह उसका तीसरा टूर था।

एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि नवरात्र में गरबे के आयोजन के दौरान पर इस बार आतंकियों ने अहमदाबाद को दहलाने की साजिश रची है।

इसी की तैयारी में पूर्वांचल के मेड इन बंहौर आजमगढ़ समेत बिहार के बेगूसराय व मुंगेर में अवैध असलहों के धंधे में लगे शातिर तत्व ट्रेनों तथा दूसरे माध्यम से गुजरात में हथियार बेचने में लगे हैं।

एसटीएफ ने सूचना पर बिहार में ही एक सप्लायर संतोष को धर दबोचा, पूछताछ में उसने साबरमती एक्सप्रेस से महिला द्वारा असलहा ले जाने का खुलासा किया।

जानकारी मिलने तक ट्रेन बिहार की सीमा से काफी आगे यूपी में निकल चुकी थी। तत्काल यूपी एसटीएफ को सूचना दी गई, तो गोरखपुर एसटीएफ को ट्रेन की तलाशी के लिए सड़क मार्ग से फैजाबाद स्टेशन पहुंच जाल बिछाने का निर्देश दिया गया। अंतत: जीआरपी के सहयोग से महिला को असलहों समेत पकड़ने में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed