बड़े राजनेताओं पर अटैक करने की पूरी तैयारी में थे आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमी आतंकी विस्फोट कर पश्चिमी यूपी को दहलाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मेरठ, गाजियाबाद समेत कुछ खास जिलों को चिह्नित भी कर रखा था।
इसका खुलासा हाल में पकड़े गए सिमी आतंकियों ने एनआईए की पूछताछ में किया है। एनआईए के सूत्रों का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में जो जानकारी मिली है, वह बेहद चौंकाने वाली है।
आतंकी पश्चिम यूपी के कुछ जिलों में भीड़भाड़ वाली जगहों में बाइक पर बम रखकर विस्फोट करना चाहते थे। इसके लिए कई बाइकें चोरी की थीं।
बड़े-बड़े राजनेता थे आतंकियों के टारगेट पर
यही नहीं, आतंकी राष्ट्रीय पार्टियों के बड़े राजनेताओं व उनकी रैलियों को भी टारगेट बनाना चाहते थे। इसके लिए कई राज्यों की राजधानियों में आने-जाने का रूट मैप तैयार किया था। पर, पकड़े जाने तक किसी खास राजनेता के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना पाए थे।
बिजनौर से फरार होने के बाद आतंकियों ने अपने झुलसे साथी महबूब का इलाज ओडिशा के दो जिलों में रहते हुए कराया था। इस दौरान किसी को भी उन्होंने शक नहीं होने दिया कि महबूब कैसे झुलसा।
आतंकियों ने महबूब की देखभाल के लिए उसकी मां नजमा को भी बुला लिया था। आतंकी 15 सितंबर को कैसे और किसकी मदद से फरार हुए थे, अब पुलिस इसकी परतें खोलने में जुट गई है।