फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Terrorist Abdul Rahman arrested from Haryana came back Ayodhya after four months.

UP: एक मार्च को दोस्त से मिलने की बात कह कर दिल्ली गया था आतंकी अब्दुल, जमात में शामिल होकर लौटा था अयोध्या

Mon, 03 Mar 2025 03:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मिल्कीपुर (अयोध्या)
अमर उजाला नेटवर्क, मिल्कीपुर (अयोध्या) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Mar 2025 03:53 PM IST
सार

हरियाणा के पाली से गिरफ्तार किया गया आतंकी अब्दुल जमात में शामिल होने के चार महीने बाद अयोध्या वापस लौटा था। उसकी मां यास्मीन ने बताया कि वो ई-रिक्शा चलाता था।

विज्ञापन
Terrorist Abdul Rahman arrested from Haryana came back Ayodhya after four months.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पाली से गिरफ्तार आतंकी अब्दुल रहमान अयोध्या के थाना कोतवाली इनायत नगर के मंजनाई गांव का रहने वाला है। इसका जन्म 28 अगस्त 2005 को हुआ। इसने कक्षा 10 तक की पढ़ाई मनीराम यादव इंटर कॉलेज, मंजनाई में की। यह पांचों वक्त का नमाजी बताया जा रहा है। कुछ समय पहले वह अयोध्या कैंट के पुरानी सब्जी मंडी के रहने वाले मौलाना उस्मान हजरत के संपर्क में आया। छह माह पहले गांव से अयोध्या शहर में गया। इसके बाद दिल्ली होते हुए विशाखापट्टनम में जमात में शामिल होने गया, जहां से करीब चार माह बाद लौटा।

विज्ञापन




आरोपी की मां यास्मीन ने बताया कि अब्दुल ई-रिक्शा चलाता है। घर पर कुछ न कुछ बनाता रहता था। एक मार्च को किसी दोस्त से मिलने दिल्ली गया था। अब्दुल रहमान अपने मां, बाप की बड़ी संतान है। इसकी तीन बहनें आसमा (15), अल्फिया (12) और अल्फिसा (छह) हैं। अब्दुल को बचपन से ही दिल की बीमारी थी, उसके दिल मे छेद था, जिसका अहमदाबाद में ऑपरेशन भी हुआ था।
विज्ञापन


अब्दुल के पिता अबु बकर भी पहले सूरत में रहते थे जो अब मंजनाई स्थित घर पर ही चिकन शॉप चलाते हैं। अबु बकर के अन्य भाई जावेद, उम्मर, उस्मान व साद अभी भी सूरत में रह रहे हैं। उसकी मां ने बताया कि अबु बकर को पुलिस अपने साथ ले गई है। बैंक पासबुक सहित अन्य कुछ कागजात भी ले गई है। यास्मीन अपने बेटे को झूठे केस में फंसाए जाने का आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात एसटीएफ और हरियाणा की संयुक्त टीम ने पकड़ा, दो ग्रेनेड बरामद
एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) गुजरात और हरियाणा की संयुक्त टीम ने पाली गांव के पास पैदल जा रहे अब्दुल रहमान (19) को हिरासत में लिया है। युवक के आतंकी होने का शक है। अपनी सूचना के आधार पर गुजरात एसटीएफ यहां पहुंची और सड़क पर पैदल जा रहे युवक को काबू किया। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। कुछ देर यहीं सड़क किनारे खाली प्लॉट में पूछताछ करने के बाद एसटीएफ टीम युवक को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed