{"_id":"67f6d7daeee35b45d7027895","slug":"terror-of-mosquitoes-from-amausi-airport-to-the-flight-lucknow-news-c-13-knp1050-1149545-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट तक मच्छरों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट तक मच्छरों का आतंक
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट टर्मिनल से लेकर विमानों तक में मच्छरों से यात्री परेशान हैं। लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली उड़ान तीन घंटे की देरी से पहुंची। इस पर मच्छरों ने यात्रियों का बैठना मुहाल कर दिया। एयरलाइन से शिकायत पर भी मच्छरों को भगाने के प्रयास नहीं किए गए।
हाल ही में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-643 के यात्री ने मच्छरों की शिकायत की थी। इसके बावजूद शिकायत निस्तारित नहीं की गई। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि गत दिवस अमौसी एयरपोर्ट से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट में मच्छरों की शिकायत सामने आई है।
इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6354 की सीट संख्या 18 सी के यात्री ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया है कि फ्लाइट को एयरपोर्ट से शाम 7ः35 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह करीब दो घंटे देरी से रात सवा नौ बजे रवाना हुई। इसके बाद विमान में मच्छरों ने यात्रियों का बैठना मुहाल कर दिया। इसकी शिकायत क्रू सदस्यों से की गई।
विज्ञापन
उन्होंने मच्छर भगाने के प्रयास किए, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। इस परेशानी के बीच यात्री रात साढ़े बारह बजे बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचे। इंडिगो ने मामले में खेद जताया है। साथ ही विमानों में सफाई व मच्छरों को भगाने के लिए दवा के छिड़काव की बात कही है।