फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tennis in full swing in the city for the next few days

Lucknow News: अगले कुछ दिन तक शहर में टेनिस की धूम

Fri, 20 Mar 2026 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tennis in full swing in the city for the next few days
दो प्राइजमनी, दो एजग्रुप और एक आईटीएफ मास्टर्स चैंपियनशिप का होगा आयोजन
विज्ञापन

लखनऊ। शहर में आने वाले कुछ दिन टेनिस खिलाड़ियों के लिए व्यस्त होने वाले हैं। दरअसल, यहां आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस चैंपियनशिप के अलावा दो एजग्रुप और एक आईटीएफ मास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन होना है। इन प्रतियोगिताओं में मुकाबलों का सिलसिला 21 मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल तक चलेगा। आयोजनों की शुरुआत 21 से 27 मार्च तक एसडीएस टेनिस अकादमी में होने वाली एक लाख रुपये की कुल प्राइजमनी वाली आइटा मेंस टेनिस टूर्नामेंट से होगी। प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड 21 और 22 मार्च और मुख्य ड्रॉ 23 से 27 मार्च तक होंगे।
उधर, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के टेनिस एरीना में अंडर-12 आइटा टैलेंट सीरीज का आयोजन होगा, जो 21 से 27 मार्च तक चलेगा। इसके क्वालिफाइंग मुकाबले 21 व 22 और मुख्य ड्रॉ के मुकाबले 23 से 27 तक चलेंगे।
विज्ञापन

इन दो टूर्नामेंटों के बाद एक लाख रुपये की कुल ईनामी राशि वाली आइटा मेंस टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी में 28 मार्च से तीन अप्रैल तक किया जाएगा। ठीक इन्हीं तिथियों में केडी सिंह बाबू स्टेडियम का टेनिस एरीना अंडर-14 आइटा चैंपियनशिप भी खेली जाएगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं के क्वालिफाइंग राउंड 28 और 29 मार्च को होंगे और मुख्य ड्रॉ के मुकाबले 30 से तीन अप्रैल तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईटीएफ मास्टर्स टेनिस सबसे बड़ा आकर्षण



तमाम आयोजनों के बीच यूपी टेनिस एसोसिएशन पहली बार आईटीएफ मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 28 मार्च से एक अप्रैल तक विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना खेली जाएगी। इस आयोजन में देशभर से तकरीबन 200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसमें पुरुष और महिला वर्ग में 30+, 35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+ और 65 या इससे अधिक आयुवर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव समित केसरी ने बताया कि आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में यूपी के सबसे अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो घरेलू माहौल में चमक बिखेरने का प्रयास करेंगे।

चैत्र मास नवरात्र के उपलक्ष्य पर अवाहदेवी माता मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

चैत्र मास नवरात्र के उपलक्ष्य पर अवाहदेवी माता मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed