{"_id":"5be9cdf1bdec22695941742b","slug":"ten-thousand-people-travel-in-one-day-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट से एक दिन में 10 हजार यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट से एक दिन में 10 हजार यात्रियों ने किया सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट
वाराणसी हवाई अड्डे पर एक दिन में आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 10 हजार से अधिक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई यात्रा को सुलभ बनाने और वाराणसी एयरपोर्ट की इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन
वाराणसी में बाबतपुर हवाई अड्डे पर 10 नवंबर को आने वाले यात्रियों की संख्या 4,863 तथा यहां से प्रस्थान करने वालों की संख्या 5,174 रही। एक दिन में यात्रियों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का सपना है कि देश के आम नागरिक के लिए हवाई यात्रा सुलभ हो। इसे ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने ‘उड़ान’ योजना संचालित की है। इसके माध्यम से छोटे शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में विभिन्न हवाई अड्डों के विकास के साथ-साथ कुशीनगर तथा जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को गति दी गई है।
विज्ञापन