{"_id":"596084e54f1c1b11228b46a2","slug":"ten-people-died-of-poisonous-liquor-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, कोई घर तो कोई खेत में मरा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, कोई घर तो कोई खेत में मरा मिला
ब्यूरो/अमरउजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
जहरीली शराब ने आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के दो गांवों के 10 लोगों की जान ले ली। वहीं 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सभी ने गांव में ही आसपास के घरों से शराब लेकर पी थी। पुलिस ने 7 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घरवालों की मांग पर पुलिस ने दो सगे भाइयों की मौत को स्वाभाविक बताते हुए शव घरवालों को सौंप दिए।
इस मामले में लापरवाही पर एसपी ने एसओ रौनापार सहित तीन पुलिसकर्मियों को और डिप्टी कमिश्नर आबकारी एसपी चौहान ने आबकारी विभाग के चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया। आबकारी निरीक्षक पर कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को डीएम की तरफ से रिपोर्ट भेजी गई है।

Trending Videos
सीएम का अभियान चलाने का निर्देश
डेमो
- फोटो : demo pic
सरदौली, गरथौली, बुढ़ानपुर, केवटहिया गांव के लोगों ने बताया कि कुछ लोगों की मौत घर पर हुई तो कुछ लोगों के शव खेत में मिले। इलाज करा रहे पीड़ितो ने बताया कि बृहस्पतिवार रात शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी थी । आंखों के सामने अंधेरा छाने के साथ उल्टी,दस्त होने लगे।
आजमगढ़ की घटना को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर थानाध्यक्ष रौनापार क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर व बीट आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आबकारी विभाग, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब की बिक्री रोकने और अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।