{"_id":"62d31fdb4f576e52db3bb803","slug":"ten-people-contacted-municipal-officials-to-adopt-pitbull-brownie","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pitbull dog: ब्राउनी को गोद लेने के लिए दस लोगों ने किया संपर्क, मालकिन पर हमला कर पिटबुल ने ली थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pitbull dog: ब्राउनी को गोद लेने के लिए दस लोगों ने किया संपर्क, मालकिन पर हमला कर पिटबुल ने ली थी जान
Sun, 17 Jul 2022 02:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:09 AM IST
सार
पिछले दो दिन में करीब 10 लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया है। उनमें ज्यादातर दूसरे शहरों के हैं। मेरठ से तो अमित जॉनी नामक एक व्यक्ति ने ई-मेल कर ब्राउनी को गोद लेने की इच्छी जताई है।
विज्ञापन
पिटबुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनी ही मालकिन पर हमला कर उनकी जान लेने वाली मादा पिटबुल ब्राउनी बृहस्पतिवार को नगर निगम के जरहरा श्वान प्रजनन नियंत्रण केंद्र में लाई गई थी। यहां उसके व्यवहार पर नजर रखी जा रही है। शनिवार को उसने मजे से चिकन खाया। वहीं इसे गोद लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग नगर निगम से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले दो दिन में करीब 10 लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया है। उनमें ज्यादातर दूसरे शहरों के हैं। मेरठ से तो अमित जॉनी नामक एक व्यक्ति ने ई-मेल कर ब्राउनी को गोद लेने की इच्छी जताई है। नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ. अभिनव वर्मा का कहना है कि तीन दिन में ब्राउनी ने किसी तरह का कोई ऐसा व्यवहार नहीं किया, जिससे यह कहा जाए कि वह हिंसक है। वह सामान्य तरह से रह रही है और खाना भी खा रही है। उसे मांसाहारी भोजन पसंद है, इसलिए उसे खाने में चिकन दिया जा रहा है। कई लोगों ने उसे गोद लेने के लिए संपर्क किया है, मगर अभी उसे किसी को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन