फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten MLCs of SP-BSP will join BJP tomorrow: Ravi Shankar, CP Chand, Akshay Prasad Singh, BSP's Brajesh Kumar Singh will hold the saffron flag

यूपी चुनाव : अखिलेश को बड़ा झटका, सपा के चार एमएलसी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Wed, 17 Nov 2021 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Nov 2021 10:27 PM IST
सार

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधान परिषद सदस्यों में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी है। विधानसभा चुनाव से पहले इन सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से सपा को बड़ा झटका लगा। 

विज्ञापन
Ten MLCs of SP-BSP will join BJP tomorrow: Ravi Shankar, CP Chand, Akshay Prasad Singh, BSP's Brajesh Kumar Singh will hold the saffron flag
भाजपा की सदस्यता लेते सपा एमएलसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के चार विधान परिषद सदस्यों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, रमा निरंजन व नरेंद्र भाटी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर स्वतंत्रदेव ने कहा कि सपा को करारा झटका लगने से अखिलेश यादव को आज नींद नहीं आएगी।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वाले रविशंकर सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भतीजे और तीन बार से एमएलसी हैं। चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह राज्यसभा सदस्य हैं। नीरज के भाजपा में जाने के बाद से ही रविशंकर के पाला बदलने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन


नोएडा क्षेत्र में सपा के गुर्जर नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के भाजपा में शामिल होने पर स्वतंत्रदेव ने कहा कि इससे एनसीआर में पार्टी को ताकत मिलेगी। कहा कि गोरखपुर के सीपी चंद के आने से पार्टी का कद बढ़ेगा। रमा निरंजन से बुंदेलखंड में पार्टी मजबूत होगी। साथ ही बताया कि भाजपा में शामिल हुए एमएलसी अब अपने क्षेत्र में प्रभावशाली नेताओं को भाजपा में शामिल कराएंगे और सपा का सफाया करेंगे। वहीं इस मौके पर प्रगतिशील समाज पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर वोट बैंक पर नजर
किसान आंदोलन के चलते पश्चिमी यूपी में जाट वोट बैंक में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा ने गुर्जरों को साधने की तैयारी की है। भाजपा ने सितंबर में  चौधरी वीरेंद्र सिंह (गुर्जर) को विधान परिषद भेजा था और अब नरेंद्र भाटी को पार्टी  में शामिल किया है। भाजपा जल्द गुर्जर समाज के कुछ और नेताओं को भी पार्टी में शामिल करेगी।


दस की जगह चार ने ली सदस्यता
भाजपा ने सपा व बसपा के दस एमएलसी को बुधवार को पार्टी में शामिल कराने की तैयारी की थी। सूत्रों के मुताबिक कुछ सदस्यों ने ठोस आश्वासन न मिलने के कारण कदम पीछे खींच लिए हैं। वहीं कुछ को पार्टी ने सियासी कारणों से बुधवार को सदस्यता ग्रहण नहीं कराई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह ने कहा कि जल्द कुछ और विधायक भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed