फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten doctor of Cmo office are attached to coomunity health centre

लखनऊ में सीएमओ कार्यालय के दस डॉक्टर सीएचसी से संबद्ध, सप्ताह में तीन मरीज भी देखेंगे

Mon, 21 Jun 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ten doctor of Cmo office are attached to coomunity health centre
सीएमओ से दस डॉक्टर सीएचसी से किए गए संबद्ध। - फोटो : ??? ?????
सीएमओ कार्यालय में बैठकर प्रशासनिक कार्य करने वाले दस डॉक्टर सीएचसी से संबद्ध किए गए हैं। इन सभी को अलग-अलग सीएचसी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अब यह सभी सप्ताह के तीन दिन मरीज देखेंगे।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व बीएमसी पर डॉक्टरों की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को वहां सेवा देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशालय से लेकर सीएमओ कार्यालय तक तैनात डॉक्टरों को मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वास्थ्य भवन के तीन ज्वॉइंट डायरेक्टर स्तर के डॉक्टरों को बीएमसी अलीगंज भेजा गया है।
यह डॉक्टर सप्ताह के तीन दिन बीएमसी पर जाएंगे। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ व नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भटनागर के अधीन दस चिकित्सा अधिकारी तैनात हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ, कैंसर व नेत्र चिकित्सक डिप्टी सीएमओ स्तर पर तैनात हैं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। ये सभी इन स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर मरीजों को देखेंगे।

सीएमओ ने लगाई ड्यूटी
नई व्यवस्था के अनुसार सभी डॉक्टर सप्ताह के तीन दिन दो घंटे ओपीडी में बैठेंगे। इनकी ड्यूटी सीएमओ लगाएंगे। सीएमओ ही ड्यूटी का दिन व तारीख तय करेंगे। ओपीडी का रजिस्टर बनेगा और उसे शासन को भेजा जाएगा। प्रशासनिक पदों पर तैनात अन्य डॉक्टरों को भी आवश्यकतानुसार दूसरे अस्पतालों और बीएमसी पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed