फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temple green corridor stalled, Smriti Vatika intersection design in trouble

Lucknow News: मंदिर अटका रहा ग्रीन कॉरिडोर, स्मृति वाटिका चौराहे की डिजाइन पर संकट

Mon, 29 Sep 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Temple green corridor stalled, Smriti Vatika intersection design in trouble
फ्लाईओवर का चलता काम और चौराहा, जिसे चौड़ा होना है।
लखनऊ। निशातगंज से हनुमान सेतु तक बनने वाला ग्रीन कॉरिडोर मंदिर विवाद में फंसकर अटक गया है। स्मृति वाटिका चौराहे की रिडिजाइनिंग का काम मंदिर के हिस्से पर अटक जाने से शुरू ही नहीं हो पा रहा। जब तक यह चौराहा नहीं बनेगा, तब तक इस रूट पर ग्रीन कॉरिडोर शुरू होना मुश्किल है।
विज्ञापन

बीती आठ अप्रैल को तत्कालीन डीएम विशाख जी ने निरीक्षण के दौरान जून तक काम पूरा कर जुलाई से कॉरिडोर चालू करने का दावा किया था, लेकिन अब सितंबर खत्म होने को है और काम अधूरा पड़ा है। हालात यह हैं कि अगले नए साल तक भी इस रूट पर आवागमन शुरू होने की संभावना कम दिख रही है। हालांकि, समतामूलक चौक से निशातगंज तक कॉरिडोर का काम लगभग पूरा हो चुका है और इस समय फिनिशिंग चल रही है।
विज्ञापन

मंदिर का पांच मीटर हिस्सा आ रहा बाधा में

प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, स्मृति वाटिका चौराहे की नई डिजाइन में मंदिर का लगभग पांच मीटर हिस्सा आ रहा है। इसमें गोमती तट तक जाने वाली सीढ़ियां और नीचे बने कमरे शामिल हैं। शेष मंदिर जस का तस रहेगा, लेकिन चौराहे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए यह जमीन जरूरी है। पहले मंदिर प्रबंधन की सहमति थी, मगर अब विरोध किया जा रहा है, जिससे काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ग्रीन कॉरिडोर योजना

गोमती नदी के किनारे 28 किमी लंबे फोरलेन ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण चार फेज में किया जा रहा है। पहले फेज में आईआईएम रोड से पक्का पुल (7 किमी) तक काम पूरा हो चुका है। दूसरा फेज पक्का पुल से पिपराघाट (9 किमी), तीसरा फेज पिपराघाट से शहीद पथ (6 किमी) और चौथे फेज में शहीद पथ से किसान पथ (6 किमी) का हिस्सा है।

Iनिशातगंज से हनुमान सेतु तक का काम इस साल पूरा कर लिया जाएगा। नए साल में इस रूट पर आवागमन शुरू हो जाएगा।I
I- नवनीत शर्मा, मुख्य अभियंता, एलडीएI

फ्लाईओवर का चलता काम और चौराहा, जिसे चौड़ा होना है।

फ्लाईओवर का चलता काम और चौराहा, जिसे चौड़ा होना है।

फ्लाईओवर का चलता काम और चौराहा, जिसे चौड़ा होना है।

फ्लाईओवर का चलता काम और चौराहा, जिसे चौड़ा होना है।

फ्लाईओवर का चलता काम और चौराहा, जिसे चौड़ा होना है।

फ्लाईओवर का चलता काम और चौराहा, जिसे चौड़ा होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article