Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temperatures bowed before the sunshine of relief, cold shrank.

Lucknow News: राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक, ठंड ने सिकोड़े पांव

Sun, 11 Jan 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Temperatures bowed before the sunshine of relief, cold shrank.
राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।
लखनऊ। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का असर लखनऊ में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार तक कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे राजधानीवासियों को शनिवार को तापमान में हुई बढ़ोतरी और खिली धूप से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

राजधानी में शनिवार भोर कोहरे का आंशिक प्रभाव देखा गया, मगर धूप निकलते ही कोहरा छंट गया। इसके बाद खिली धूप ने पिछले कई दिनों से चली आ रही ठिठुरन से लोगों को राहत दी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की गति और दिशा में हुए परिवर्तन की वजह से राजधानी में रविवार तक मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे के घनत्व में कमी आएगी व तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर सोमवार से फिर तापमान में कमी आएगी और ठंड का असर शुरू हो जाएगा। ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा, लेकिन दिन के समय ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। वहीं, रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

राजधानी में तापमान में आई बढ़ोतरी के बीच खिली धूप का असर सामान्य जनजीवन पर भी देखने को मिला। सड़क से लेकर बाजारों, पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शहरियों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक देखी गई। तापमान में बढ़ोतरी के चलते शहर के पार्कों में वीकेंड पर खूब रौनक देखने को मिली। देर शाम तक बाजारों में भी रौनक देखी गई। खिली धूप का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में इस तरह दिखा बदलाव डिग्री सेल्सियस में
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
10 जनवरी 22.8 6.6
9 जनवरी 18 6.2
8 जनवरी 16.9 6.4
7 जनवरी 16.6 9.6
6 जनवरी 14.8 7
5 जनवरी 18.6 8.4

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

राहत की धूप के आगे तापमान नतमस्तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed