फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temperature will start rising again from tomorrow Meteorological Department issued warning of cold wave

फिर सताएगी सर्दी: कल रात से फिर चढ़ने लगेगा पारा, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की

Tue, 17 Jan 2023 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Jan 2023 08:09 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, बुधवार से पारा फिर चढ़ेगा। कुछ इलाकों में शीत लहर मंगलवार को चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश के शहरों में जहां न्यूनतम पारा गिरा है, वहीं अधिकतम पारे में वृद्धि बनी हुई है। 

विज्ञापन
Temperature will start rising again from tomorrow Meteorological Department issued warning of cold wave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों जितनी तेजी से पारा चढ़ा था, उतनी ही तेजी से गिरने भी लगा है। हालांकि परसों से पारे में फिर से चढ़ने की प्रवृत्ति देखने को मिलेगी। सोमवार को कानपुर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज हुआ। 13 जिलों में न्यूनतम पारा 5 से नीचे रहा। 
विज्ञापन


जिन शहरों में पारा पांच डिग्री से नीचे रहा, उसमें फतेहपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, झांसी, उरई, बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ शामिल हैं। प्रदेश के शहरों में जहां न्यूनतम पारा गिरा है, वहीं धूप खिलने से दिन के अधिकतम पारे में थोड़ी सी बढ़त देखी जा रही है। कई जगह ये 16 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस केबीच दर्ज हुआ
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार से पारा फिर चढ़ेगा। कुछ इलाकों में शीत लहर मंगलवार को चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
प्रदेश के शहरों में जहां न्यूनतम पारा गिरा है, वहीं अधिकतम पारे में वृद्धि बनी हुई है। यह 16 डिग्री से शुरू होकर 20 डिग्री के बीच दर्ज हुआ है। कानपुर में अधिकतम तापमान 18.4 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, प्रदेश में 20 से लेकर 24 जनवरी के बीच बारिश के आसर हैं। हालांकि ये बारिश धीमी ही होगी या कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होगी। कोहरा जरूर बढ़ सकता है पर ठंड बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed