{"_id":"6644f915c85d219d32018736","slug":"temperature-stable-heat-wave-increases-difficulty-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104860-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पारा स्थिर, तपिश के बीच लू ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पारा स्थिर, तपिश के बीच लू ने बढ़ाई मुश्किल
Wed, 15 May 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना है। सुबह से ही तपती सूरज की किरणों के बीच दिन में चलने वाली लू लोगों को झुलसा रही है। मौसम बदलने के आसार न दिखने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
तराई में सुबह से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसा रही हैं। वहीं लगातार चल रही गर्म पछुआ हवा से लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़े लोगों की राह रोक रहे हैं। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। घरों में लगे विद्युत उपकरण भी लोगों को राहत दिला पाने में अक्षम साबित हो रहे हैं। वहीं बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर में छुट्टी के बाद घर लौटने वाले बच्चे गर्मी से बेहाल दिखते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बाग व पेड़ के नीचे राहत तलाश रहे हैं।