फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   temperature goes high in Lucknow.

मार्च में ही लू के थपेड़े, पारा @41.1 डिग्री पर, रिकॉर्ड टूटा

Fri, 31 Mar 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Mar 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
 temperature goes high in Lucknow.
इस तरह गर्मी से राहत पाने की कोशिश में कुछ बच्चे - फोटो : amar ujala

गर्मी ने गुरुवार के रिकॉर्ड तोड़ दिया। 15 से 25 किमी की रफ्तार से लू चली। पारा 41.1 ‌डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मार्च में अब तक 2010 में 27 मार्च को सबसे ज्यादा पारा 40 ‌डिग्री सेल्शियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


पारे की तेजी ने अप्रैल महीने की गर्मी को भी मात दी, पिछले साल 10 अप्रैल 2016 की गर्मी ने 41 डिग्री का आंकड़ा पार किया था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अधिकतम पारा 41 से ऊपर दर्ज हुआ है जो कि सामान्य से 5 ‌डिग्री सेल्शियस अधिक है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पूरे प्रदेश में ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव है। आसमान साफ होने से धूप भी चटख हो रही है।
विज्ञापन


इसके चलते पारे ने अभी से ही तेजी दिखाई है। चूंकि दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है, पछुआ के तेज झोंकों के साथ लू ने भी बृहस्पतिवार से दस्तक दी। अगले दो-तीन दिन गर्मी के यही तेवर बरकरार रहेंगे। फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बादल-बूंदाबांदी से मिल सकती है मामूली राहत

 temperature goes high in Lucknow.

5-6 अप्रैल के आसपास विंड पैटर्न बदलने, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादल-बूंदाबांदी से मामूली राहत मिल सकती है।

मार्च की लू से आम पर आया संकट
मार्च में ही 41 पार पारे और लू का असर आम पर पड़ सकता है। मलिहाबाद पिलसुवा के ओमप्रकाश साहू, कजीर अहमद ने बताया कि इससे देर से आने वाली आम की फसल जेसे कि चौसा, लखनऊवा सफेदा चौपट हो सकता है, क्योंकि उनमें अभी बौर आ रहा है।

लू के यही आसार रहे तो झड़ जायेगा, या खराब होगा। जबकि दशहरी पर कम असर पड़ेगा। क्योंकि दशहरी लगभग 70-80 प्रतिशत फसल आ चुकी है, फल भारी होना शुरू हो रहा है। लेकिन इसी अंदाज में लू ज्यादा दिनों तक चलेगी तो दिक्कत करेंगी।

तीन दिनों में 36 से 41 पार का सफर

 temperature goes high in Lucknow.

तारीख--अधिकतम--न्यूनतम
30 मार्च--41.1--20.7
29 मार्च--39.8--22.2
28 मार्च--38.7--20.2
27 मार्च--36.7--19.7

पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा पारा
तारीख--तापमान
21 मार्च 2016--38.3
29 मार्च 2015--37.6
27 मार्च 2010--40.0 (आल टाइम रिकार्ड)
31 मार्च 2007--39.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed