सूबे के मौसम में बड़ा बदलाव, तपन से मिली राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सुबह से पूर्वी उप्र में कुछेक स्थानों पर बरसे बादलों के साथ पारा सरककर अधिकतर स्थानों पर 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
सूबे में इटावा 44, फतेहगढ़ 42.5, इलाहाबाद, हमीरपुर व फुर्सतगंज (40-41 डिग्री केबीच) को छोड़कर अधिकतर स्थानों का दिन का अधिकतम पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
अधिकतम पारे में गिरावट सामान्य से दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड हुई। अलीगढ़ में 12.8 मिमी. बारिश हुई।
बरेली, खीरी, आगरा में भी छिटपुट बूंदाबांदी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछेक इलाकों में रुक रुक कर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मानसून के लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है।