फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temperature dropped, shivering in the morning and evening

Lucknow News: पारा लुढ़का, सुबह-शाम रही सिहरन

Thu, 28 Nov 2024 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped, shivering in the morning and evening

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। रात के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट से सुबह ठिठुरन महसूस की गई। शाम को भी लोगों को स्वेटर, शॉल की जरूरत महसूस हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक दो से तीन दिनों में लखनऊ के न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट आएगी।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के ईरान से भारत की ओर खिसकने के बाद यूपी समेत लखनऊ में मध्यम से घना कोहरा दिखेगा। बुधवार को पछुआ हवा चली। दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई। दिन का पारा 27 और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


थोड़ी बेहतर हुई हवा

राजधानी की हवा में बुधवार को थोड़ा सुधार दिखा। छह वायु प्रदुषण मापक स्टेशनों में से अलीगंज व तालकटोरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक नारंगी श्रेणी में रहा। कई दिन बाद लालबाग की हवा लाल से नारंगी श्रेणी में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक्यूआई का हाल



बीबीएयू- 193 पीला- मध्यम

गोमती नगर- 115 पीला- मध्यम



अलीगंज- 245 नारंगी- खराब

कुकरैल- 119 पीला- मध्यम



लालबाग- 277 नारंगी- खराब

तालकटोरा 287 नारंगी- खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed