फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Telemedicine service started

Lucknow News: टेलीमेडिसिन सेवा शुरू, आज से घर बैठे पाएं चिकित्सीय सलाह

Fri, 24 Mar 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Telemedicine service started
रायबरेली। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ को कम करने के लिए डिप्टी सीएम की मंशा पर टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई है। सोमवार से शनिवार तक ऑनलाइन चिकित्सीय सलाह देने के लिए 17 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। रोजाना दोपहर एक से दो बजे के बीच चिकित्सक टेलीमेडिसिन सेंटर के माध्यम से मरीजों को घर बैठे चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराएंगे। यह सुविधा लागू होने के कारण मरीजों की भागदौड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन

सामान्य मरीजों को भी जिला अस्पताल में घंटों इंतजार करने के बाद चिकित्सीय सलाह मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और अस्पताल में भी अव्यवस्था रहती है। डिप्टी सीएम ने टेलीमेडिसिन से मरीजों को घर बैठे चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। जिला अस्पताल में यह सेवा आरंभ कर दी गई है। इसके लिए सभी 17 डॉक्टरों की ड्यूटी सोमवार से शनिवार तक लगा दी गई है। रोजाना एक घंटे चिकित्सक टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों को चिकित्सीय सलाह देंगे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन को टेलीमेडिसिन का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. आरबी यादव जनसंपर्क अधिकारी व धीरेंद्र त्रिपाठी टेक्नीशियन का काम करेंगे।
विज्ञापन


इन 17 डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी
टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों को चिकित्सीय सलाह मुहैया कराने के लिए प्रत्येक सोमवार को मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश सिंह व डॉ. प्रदीप कुमार, मंगलवार को मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. प्रांजल चौरसिया, बुधवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम, डॉ. राजेश कुमार, बृहस्पतिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह, डॉ. डीपी सरोज, डॉ. प्रवीण पाल, शुक्रवार को सर्जरी विभाग चिकित्सक डॉ. जेके लाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल और शनिवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र शर्मा व नाक-कान गला विभाग के चिकित्सक डॉ. शिव कुमार व डॉ. विवेक द्विवेदी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक से दो बजे के बीच 8853310109 नंबर से जुड़े
टेलीमेडिसिन के नोडल अधिकारी डॉ. अल्ताफ हुसैन ने बताया कि रोजाना दोपहर एक से दो बजे के बीच टेलीमेडिसिन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति चिकित्सीय सलाह ले सकता है। टेलीमेडिसिन के नंबर 8853310109 पर फोन या मैसेज करके चिकित्सीय सलाह ली जा सकेगी। सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सक भी चिकित्सीय समस्याओं के संबंध में संपर्क कर सकेंगे।



मरीजों को घर बैठे टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध कराने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। शुक्रवार (आज) से यह सेवा आरंभ हो जाएगी। दोपहर एक से दो बजे के बीच मरीज ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर समय और बढ़ाया जाएगा।
- डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed