फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tele medicine service to be start from january in uttar pradesh.

यूपी में जनवरी से शुरू होगी टेली मेडिसिन व टेली रेडियोलॉली सुविधा: स्वास्थ्य मंत्री

Wed, 12 Dec 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Dec 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
tele medicine service to be start from january in uttar pradesh.
स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए टेली मेडिसिन व टेली रेडियोलॉजी की सेवा अगले साल जनवरी से शुरू होगी। इसके अलावा 150 मेडिकल मोबाइल यूनिट भी शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ दोनों सेवाओं की लॉन्चिंग संबंधी समीक्षा बैठक में दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने जनपथ सचिवालय में आयोजित बैठक में बताया कि दोनों सेवाओं के लिए प्रदेश को दो कलस्टर में बांटा गया है। इनमें 28 जिले बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, इलाहाबाद, फतेहपुर,  कौशांबी, प्रतापगढ़, हमीरपुर, चित्रकूट, कानपुर देहात, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, मऊ, बस्ती, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज शामिल हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में लोगों को गंभीर बीमारी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह टेली व वीडियो कंसल्टेंसी के जरिये दी जाएगी। उनकी सलाह पर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र भी रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टेली रेडियोलॉजी में रेडियोलाजिस्ट की निगरानी में एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई की रिपोर्टिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनलाइन फिल्म देखकर मरीजों की बीमारी को पहचानने में मदद करेंगे।

टेली मेडिसिन में टेली कंसल्टेंसी और रेडियोलॉजी में टेली रेडियोलॉजी के जरिये कमी को पूरा किया जाएगा। मौजूदा समय में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट के 917 पद हैं, लेकिन सिर्फ 107 रेडियोलॉजिस्ट ही तैनात हैं। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी, सचिव वी हेकाली झिमोमी, निदेशक प्रशासन पूजा पांडेय, विशेष सचिव उमेश मिश्रा व महानिदेशक डॉ. पद्माकर सिंह मौजूद थे।

सीएम करेंगे 10 उच्चीकृत जिला अस्पतालों का लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ वर्ल्ड बैंक व यूपी हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रॉजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) के सहयोग से उच्चीकृत 10 जिला अस्पतालों का लोकार्पण जनवरी के तीसरे सप्ताह में करेंगे।

इस योजना के तहत 51 अस्पतालों का उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इससे पूर्व दिसंबर के आखिरी या जनवरी के पहले सप्ताह में गोरखपुर में मातृ एवं शिशु अस्पताल शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की जाएगी। इसमें जेई-एईएस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed