फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager's body was taken out, post mortem report will reveal the secret

Lucknow News: किशोरी का शव निकाला गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Thu, 06 Jun 2024 04:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 06 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body was taken out, post mortem report will reveal the secret
लखनऊ। मोहनलालगंज के सुहावा गांव में घर में दफनाए गए किशोरी का शव 31 दिन बाद निकाला गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत की वजह का पता चलेगा। इसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। तीन दिनों से पुलिस किशोरी के पिता से पूछताछ कर रही है।

रामसजीवन की पत्नी सुनीता 19 अप्रैल को मायके गई थीं। घर पर रामसजीवन 13 साल की बेटी रंजना व दो छोटे बेटाें के साथ थे। 19 मई को जब सुनीता लौटीं तो रंजना नहीं मिली।
रामसजीवन उनको गुमराह करता रहा। बीते सोमवार को सुनीता ने पुलिस को सूचना दी कि पति ने बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने रामसजीवन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि छह मई की रात उसने रंजना के शव को घर के पीछे दफना दिया था। दावा किया कि बेटी ने खुदकुशी की थी।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद बुधवार को शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रामसजीवन अभी भी अपनी बात पर अड़ा हुआ है। फोन पर बात करने पर डांटा था तो बेटी ने फांसी लगा ली। बदनामी के डर से किसी को जानकारी नहीं दी और शव दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई तो होगी
अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के हत्या किए जाने की पुष्टि होती तो धारा बदलकर कार्रवाई की जाएगी। अगर खुदकुशी की बात सही साबित होती है तब आत्महत्या के लिए मजबूर करने और साक्ष्य मिटाने की धारा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed