फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager sexually abused a teenager

Lucknow News: किशोर ने किया किशोरी का यौन शोषण

Fri, 18 Apr 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teenager sexually abused a teenager
किशोर ने किया किशोरी का यौन शोषण
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में रहने वाली 13 वर्ष की किशोरी के यौन शोषण का मामला सामने आया है।किशोरी के गर्भवती होने पर उसकी मां को घटना का पता चला। किशोरी की मां ने 17 वर्ष के किशोर पर धमकाकर बेटी का यौन शोषण करने और उसके परिवार पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर 15 अप्रैल को केस दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसको बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन


किशोरी की मां के अनुसार वह निजी अस्पताल में काम करती हैं। घर पर बेटी अकेले रहती है। इस बीच पास की दुकान में काम करने वाला किशोर डरा-धमकाकर उनकी बेटी का यौन शोषण करने लगा। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के गर्भवती होने पर उन्होंने बेटी से बात की तो उसने आपबीती सुनाई। वह शिकायत लेकर किशोर के घर पहुंचीं तो उसके परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed