{"_id":"67c4c0c64c9112e8dd0e17e5","slug":"teenager-raped-family-threatened-on-complaint-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1100447-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत पर परिवार को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत पर परिवार को धमकाया
Mon, 03 Mar 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत पर परिवार को धमकाया
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में रहने वाली 14 वर्ष की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के परिजन शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उनसे मारपीट की गई। डरे सहमे परिजनों ने हिम्मत जुटाकर 23 दिन बाद 28 की फरवरी को आरोपी विवेक, उसके पिता अयोध्या प्रसाद और एक रिश्तेदार विकास के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
किशोरी की मां के अनुसार विवेक मौर्य काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। उसके घरवालों से शिकायत की थी। आरोप है कि पांच फरवरी को किशोरी अपने पुराने घर के लिए निकली थी। रास्ते में विवेक ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर अपने घर में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और आपबीती बताई।
किशोरी की मां का आरोप है कि शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो विवेक के घरवालों ने उनको धमकाया और मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने शिकायत न करने की धमकी दी थी। हिम्मत जुटाकर 28 फरवरी को किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया।