फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager raped by relative, accused arrested

Lucknow News: किशोरी से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped by relative, accused arrested
लखनऊ। अलीगंज इलाके में किराये पर रहने वाली 16 साल की एक किशोरी से उसके रिश्तेदार ने डरा-धमका कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को आरोपी की करतूत का पता चला। शुक्रवार को किशोरी की मां ने रायबरेली निवासी रिश्तेदार मनोज कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि किशाेरी का परिवार मूलरूप से बाराबंकी का रहने वाला है। एक हफ्ते पहले किशोरी की तबीयत खराब हुई।
डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि किशोरी पांच माह की गर्भवती है। घर पहुंच कर किशोरी ने बताया कि मनोज कश्यप डेढ़ साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
विरोध पर परिवार वालों की हत्या करने की धमकी देता था। बेटी की बात सुनने के बाद उसकी मां आरोपी मनोज के महानगर स्थित घर शिकायत लेकर पहुंची।
आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया। शुक्रवार को किशोरी की मां ने अलीगंज थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पेशे से ड्राइवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed