फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager kidnapped from Ranchi and raped, left in Lucknow, two arrested

Lucknow News: रांची से किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, लखनऊ में छोड़ा, दो गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 05:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped from Ranchi and raped, left in Lucknow, two arrested
लखनऊ/रांची। रांची की 13 साल की किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद ट्रक ड्राइवर किशोरी को लखनऊ में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गौतमपल्ली पुलिस व चाइल्ड लाइन की मदद से किशोरी को राजकीय बालिका गृह में रखा गया था। यहां से किशोरी को ले जाने के बाद परिजनों ने रांची के तमाड़ थाने में केस दर्ज कराया था। सोमवार को तमाड़ पुलिस ने रांची के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड की राजधानी रांची में 16 अगस्त को किशोरी को अगवा कर लिया गया था। दोनों युवकों ने उसे इधर-उधर घुमाया था। फिर एक ट्रक पर उसको बैठा दिया था। ट्रक ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और लखनऊ में छोड़ कर भाग गया था। 20 अगस्त को लखनऊ के गौतमपल्ली थानाक्षेत्र में किशोरी भटकती मिली थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह भटककर लखनऊ आ गई है। पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसे बालिका गृह में रखा गया। परिजनों को सूचना दी गई। 29 अगस्त को परिजन किशोरी को लेकर रांची चले गए थे। वहां जाने के बाद दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तमाड़ थाना प्रभारी रोशन कुमार के मुताबिक मामले में दुष्कर्म, मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियाें को गिरफ्तार किया गया। तहकीकात कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की घटना नहीं बताई थी

राजकीय बालिका गृह की अधीक्षिका सफलता सिंह के अनुसार किशोरी ने पुलिस को बताया था कि वह घूमने निकली थी। एक ट्रक में बैठकर गलती से लखनऊ आ गई। यही बातें उसने बाल कल्याण समिति के सामने बयान में कहीं।


कई कड़ियां अधूरीं, तफ्तीश जारी
किशोरी ने तमाड़ पुलिस को बयान में बताया कि 16 अगस्त को उसे एक युवक बुंडू बस स्टैंड ले गया। इसके बाद दूसरा युवक उसे पटना ले गया और वहां ट्रक में छोड़कर भाग गया। ट्रक चालक ने दुष्कर्म के बाद उसे लखनऊ में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान में कई कड़ियां अधूरी हैं। इनको जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तफ्तीश जारी है। बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार ने दावा किया कि लड़की 20 अगस्त को स्थानीय पुलिस को लखनऊ में मिली थी। उन्होंने बगैर एफआईआर दर्ज किए उसे लखनऊ के राजकीय बालिका गृह को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed