{"_id":"66c67d0dc124a2a6450fc824","slug":"teenager-kidnapped-from-maharashtra-found-in-tal-baghora-accused-absconding-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106360-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महाराष्ट्र से अपहृत किशोरी ताल बघौड़ा में मिली, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महाराष्ट्र से अपहृत किशोरी ताल बघौड़ा में मिली, आरोपी फरार
Thu, 22 Aug 2024 05:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी के सुईया चौकी क्षेत्र में बुधवार को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र से लापता हुई किशोरी को तलाश कर महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया।
महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को एसएसबी की 62वीं वाहिनी सीमा चौकी सुईया को सूचना दी कि अपहरण कर लाई गई किशोरी सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम विशंभर पुरवा में है। इस पर सहायक कमांडेंट राहुल भरत माली ने एसएसबी के जिला मुख्यालय से संपर्क कर किशोरी को तलाशना शुरू किया। बुधवार को सूचना पर कटकुइया गांव में छापा मारने पहुंचे जवानों को आता देख आरोपी किशोरी के साथ जंगल के रास्ते भागने लगा। इस पर एसएसबी व पुलिस की टीम ने ताल बघौड़ा के निकट किशोरी को पकड़ लिया। जबकि आरोपी भाग निकला।