फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager forced to drink poison, put feviquik on her lips

Lucknow News: किशोरी को जबरन पिलाया जहर, होठों पर डाला फेविक्विक

Sun, 18 Aug 2024 03:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Teenager forced to drink poison, put feviquik on her lips
जगतपुर (रायबरेली)। रंजिश में एक किशोरी को न सिर्फ जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया बल्कि सूरत बिगाड़ने के लिए उसके होठों पर फेविक्विक डाल दिया। हालत गंभीर होने पर किशोरी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे फकीरा निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त की शाम उसकी छोटी बहन पुष्पा घर से शौच के लिए जा रही थी। पुरानी रंजिश के चलते टीकर अगाचीपुर निवासी विकास ने बहन के साथ मारपीट की। साथ ही जबरन कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। इतना ही नहीं, होठों पर फेविक्विक भी डाल दिया। बहन किसी तरह घर पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी होने पर बहन को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पर रेफर किया गया। बहन के इलाज कराने के चलते घटना की तहरीर देने में देरी हुई। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भाइयों ने की युवती के साथ छेड़छाड़
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गुमान खेड़ा गांव में शनिवार की सुबह सात बजे एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने जाति सूचक गालियां देते हुए युवती को जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय युवती अपनी बहन के लड़के को स्कूल भेजने के लिए घर से निकली थी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed