{"_id":"6a08d6499c69851b1f0d2d22","slug":"teenager-drowns-in-pondfriend-rescued-lucknow-news-c-13-lko1070-1740831-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तालाब में डूबा किशोर, दोस्त बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तालाब में डूबा किशोर, दोस्त बचा
Sun, 17 May 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 17 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र की फाइल फोटो।
तेलीबाग। पीजीआई के कल्ली पश्चिम गांव में शनिवार सुबह तालाब में डूबने से 13 वर्षीय जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। उसका दोस्त हिमांशु सकुशल बच गया। यह घटना तब हुई जब दोनों दोस्त तालाब में नहा रहे थे।
पीजीआई संस्थान के सफाई कर्मचारी राकेश कुमार सभा खेड़ा गांव में पत्नी सुमन, बेटे जितेंद्र और मनीष के साथ रहते हैं। सुमन ने बताया कि बेटा निजी स्कूल में 7वीं क्लास का छात्र था। शनिवार सुबह करीब 11:30 स्कूल से लौटने के बाद जितेंद्र अपने छोटे भाई मनीष और दोस्तों हिमांशु व पुनीत के साथ तालाब में नहाने गया था। मनीष के अनुसार, नहाते समय जितेंद्र और हिमांशु गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उसने उन्हें बचाने की कोशिश की। उसने लकड़ी की डाल फेंकी, जिसे पकड़कर हिमांशु बाहर निकल आया। हालांकि, जितेंद्र डाल नहीं पकड़ पाया और पानी में डूब गया। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने जितेंद्र को तालाब से निकालकर पीजीआई अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं, ग्रामीणों को कहना है कि यहां अवैध खनन किया गया था। उसी जगह तालाब बन गया। एसडीएम सरोजनीनगर अंकित शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच की जा रही है।