फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager beaten to death by dental college staff over theft allegations.

Lucknow News: चोरी के आरोप में किशोर को डेंटल कॉलेज के कर्मियों ने पीटा, मौत

Fri, 02 Oct 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten to death by dental college staff over theft allegations.
लखनऊ। पीजीआई इलाके में सरदार पटेल डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों ने बुधवार रात चोरी के आरोप में 16 वर्षीय किशोर को पीट दिया। पिटाई से जख्मी किशोर की अस्पताल में मौत हो गई। पीजीआई पुलिस ने डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, पिटाई व अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


किशोर एक साल से पीजीआई में रह रहा था। किशोर की मां ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे बेटा अपनी बहन से सब्जी खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई, मगर कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बेटे ने बहन को कॉल की और रोने लगा। वह कुछ बोल पाता इससे पहले ही उसका मोबाइल बंद हो गया। बेटी ने उन्हें जानकारी दी तो वह शाम करीब चार बजे पीजीआई थाने पहुंचीं। यहां पता चला कि बेटा नशे की हालत में पुलिस को मिला था। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे पीजीआई पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल के पार्क के पास कुछ लोग किशोर की पिटाई कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला सरदार पटेल डेंटल अस्पताल के कर्मचारियों ने किशोर को चोरी के आरोप में पकड़ा था और उसकी पिटाई कर भाग निकले। पुलिस ने किशोर की मां को घटना की सूचना दी और उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। मां के मुताबिक जब वह अस्पताल पहुंची तो पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है। उसका शरीर भी काला पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित

एडीसीपी ने बताया कि मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फुटेज के जरिये आरोपियों को चिह्नित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस के जरिये उनकी लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed