फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager beaten for three hours on suspicion of theft dies

Lucknow News: चोरी के आरोप में किशोर को तीन घंटे तक पीटा, मौत

Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten for three hours on suspicion of theft dies
लखनऊ। पीजीआई इलाके में सरदार पटेल डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह चोरी के आरोप में 16 वर्षीय किशोर को करीब तीन घंटे तक पीटा। पिटाई से जख्मी किशोर की अस्पताल में मौत हो गई। पीजीआई पुलिस ने डेंटल कॉलेज के चार कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, पिटाई व अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



किशोर एक साल से पीजीआई में रह रहा था। किशोर की मां ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे बेटा अपनी बहन से सब्जी खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई, मगर कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बेटे ने बहन को कॉल की और रोने लगा। वह कुछ बोल पाता इससे पहले ही उसका मोबाइल बंद हो गया। बेटी ने उन्हें जानकारी दी तो वह शाम करीब चार बजे पीजीआई थाने पहुंचीं।
विज्ञापन

ढाई घंटे तक की पूछताछ
एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे पीजीआई पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल के पास पार्क में एक किशोर मरणासन्न पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बुधवार सुबह करीब दस बजे किशोर सरदार पटेल डेंटल अस्पताल परिसर में घूम रहा था। इस बीच कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई। कर्मचारियों ने किशोर को पकड़ लिया और अस्पताल के एक कमरे में उसे बंद करके करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद तीन घंटे उसे पीटा और यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने किशोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद किशोर पार्क के पास बने पार्क में जा कर लेट गया था। पीजीआई पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल ले गई थी। यहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने किशोर की मां को घटना की सूचना दी थी। वहीं, मां का कहना है कि उसका शरीर भी काला पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें गठित

एडीसीपी ने बताया कि मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फुटेज के जरिये आरोपियों को चिह्नित किया गया है। इनमें तीन लोेगों को पीजीआई पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं एक अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed