{"_id":"65624fba22f76ddfc20080ca","slug":"teenage-girls-death-under-suspicious-circumstances-allegation-of-poisoning-lucknow-news-c-13-lko1027-506557-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, जहर देने का आरोप
Sun, 26 Nov 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद इलाके में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने रिश्तेदार युवक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रहीमाबाद के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी रहती थी। शनिवार दोपहर किशोरी की मां खेत में थी और पिता दवा लेने गए थे। मां का आरोप है कि दोपहर तीन बजे गांव में रहने वाला उनके रिश्तेदारी का एक युवक जबरन घर में घुस आया और उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर भाग गया।
किशोरी ने शोर मचाया तो ग्रामीण जमा हो गए। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों से खबर पाकर किशोरी के माता-पिता अस्पताल पहुंच गए। वहां से डॉक्टरों ने किशोरी को सीएचसी मलिहाबाद रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रहीमाबाद पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी मलिहाबाद का कहना है कि परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपी युवक पहले उनकी बेटी से बातचीत करता था। इसका पता चलने पर उन्होंने बातचीत बंद करा दी थी। आरोपी युवक उनकी बेटी पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। इससे परेशान परिजन बेटी की शादी तय करने की तैयारी कर रहे थे। मां का आरोप है कि आरोपी कहता था कि अगर किशोरी उसकी नहीं हुई तो किसी और की होने नहीं देगा।