{"_id":"691f818bc3d3eca01107c06a","slug":"teenage-girl-raped-threatened-and-extorted-jewellery-and-money-lucknow-news-c-13-knp1002-1480890-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी से किया दुष्कर्म, धमकाकर जेवर व रुपये भी ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी से किया दुष्कर्म, धमकाकर जेवर व रुपये भी ऐंठे
Fri, 21 Nov 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। बीकेटी में रहने वाली 14 साल की किशोरी से किरायेदार के रिश्तेदार सीतापुर निवासी किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो बनाकर किशोरी को धमकाते हुए मां के जेवर और रुपये भी हड़प लिए। किशोरी की मां ने किरायेदार व उसके परिचित दवा दुकानदार से शिकायत की तो दोनों ने उन्हें धमकाया। किशोरी की मां ने बीकेटी थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
एफआईआर के अनुसार किशोरी की मां तीन बच्चों के साथ रहकर दुकान चलाती हैं। उनका पति से विवाद चल रहा है। पीड़ित किशोरी सबसे बड़ी है। उनके परिचित दवा दुकानदार ने अगस्त 2025 में एक युवक को उनके घर में बतौर किरायेदार कमरा दिलाया था। किरायेदार का नाबालिग रिश्तेदार एक माह से कमरे में आकर रहने लगा।
आरोप है कि किशोरी को अकेला पाकर उसने दोस्ती की और फिर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया। किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी के साथ गलत काम करने के बाद परिचित दुकानदार से गर्भनिरोधक दवा लेकर आता था और बेटी को खिला देता था।
विज्ञापन
आरोपी किशोर ने वीडियो के बल पर किशोरी को धमकाकर जेवर व रुपये की मांग की। डर के चलते किशोरी ने घर की अलमारी में रखे मां की सोने की एक अंगूठी, हार का सेट, एक सोने की चेन, छोटे टॉप्स और 15-20 हजार रुपये नकद निकालकर दे दिए। कुछ दिन पहले किशोरी की मां को अलमारी के लॉकर की चाभी नहीं मिली। उन्होंने लॉकर का ताला तोड़वाया तो जेवर व रुपये गायब थे।
राज खुलते ही आरोपी किशोर गायब
अलमारी से जेवर व रुपये गायब देख मां ने बेटी से बातचीत की तो पहले उसने कुछ भी नहीं बताया। बाद में मां ने सख्ती की तो बेटी ने अपने साथ हुई सारी घटना बताई। राज खुलते ही आरोपी किशोर गायब हो गया। उन्होंने किराये पर रहने वाले किशोर के रिश्तेदार व दवा दुकानदार से सवाल-जवाब किया तो आरोपियों ने उनको गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व उसके रिश्तेदार व दवा दुकानदार के खिलाफ गाली-गलौज व धमकाने का केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को किशोरी का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।