फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teenage girl gangraped in sultanpur

ननिहाल आई किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 May 2017 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, सुल्तानपुर
टीम डिजिटल/अमरउजाला, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 May 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
teenage girl gangraped in sultanpur
डेमो

सुल्नतानपुर में ननिहाल आई एक किशोरी को अगवा कर चार युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन युवक फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की की ननिहाल लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है।
विज्ञापन


21 जून को किशोरी के ननिहाल में शादी है। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किशोरी ननिहाल आई थी। मंगलवार को ननिहाल में ही एक पड़ोसी के घर वरीक्षा का कार्यक्रम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी ग‌िरफ्तार

teenage girl gangraped in sultanpur
डेमो
वरीक्षा कार्यक्रम में गांव के लोग मशगूल थे। रात करीब साढ़े आठ बजे किशोरी अपने घर के पास मौजूद थी। तभी गांव के ही चार युवक वहां पहुंचे और उसका मुंह दबाकर घर से दूर स्थित तालाब के पास ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद चारों आरोपी फरार हो गए। देर रात होश आने पर किशोरी किसी तरह मामा के घर पहुंची और परिवारीजनों से आपबीती सुनाई। बुधवार सुबह पीड़िता को उसका मामा साथ लेकर कोतवाली पहुंचा और प्रदीप व तीन अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी। पुलिस ने मामा की तहरीर पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed