{"_id":"6a63d4248ca35f6e1a0115dc","slug":"teenage-girl-abducted-and-raped-in-a-hotel-for-three-days-lucknow-news-c-13-lko1070-1843257-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी का अपहरण कर होटल में तीन दिन तक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी का अपहरण कर होटल में तीन दिन तक दुष्कर्म
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
मोहनलालगंज। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उनकी 16 वर्षीय ननद का अपहरण कर होटल में तीन दिन तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के मुताबिक महिला ने बताया कि उनकी ननद 17 जुलाई को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। घरवालों ने तलाशने का काफी प्रयास किया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को जानकारी मिली कि वह पड़ोस के गांव में रहने वाली राबिया के घर में बंधक है। महिला घरवालों के साथ मौके पर पहुंची और उसे छुड़वाया।
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसका अपहरण राबिया और खुशबू ने किया था। 18 जुलाई को राबिया पति के साथ उसे एसजीपीजीआई इलाके के होटल लेकर पहुंची। यहां उसे बंधक बना लिया गया। फिर राबिया ने परिचित बिजनौर के ढुड़वा निवासी द्वारिका प्रसाद को बुला लिया। उसने तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर राबिया उसे घर ले आई। महिला ने ननद को छुड़वाकर थाने में सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की दो और सर्विलांस की एक टीम आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। जल्द इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।