{"_id":"67ae52c469fa2b76f8067864","slug":"teen-molested-coaching-operator-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1076729-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी से छेड़छाड़, कोचिंग संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी से छेड़छाड़, कोचिंग संचालक गिरफ्तार
Fri, 14 Feb 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़, कोचिंग संचालक गिरफ्तार
लखनऊ। चिनहट इलाके में मंगलवार को 13 साल की किशोरी से कोचिंग संचालक चिनहट के कमता विमलनगर निवासी रंजीत कुमार ने कोचिंग में छेड़छाड़ की। बुधवार को पीड़िता के परिजनों ने केस दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ भरत पाठक ने बताया कि किशोरी निजी स्कूल में कक्षा-7 की छात्रा है। वह अजयनगर कमता में सिक्योर नॉलेज पॉइंट नाम की कोचिंग में पढ़ने जाती है। आरोप है कि मंगलवार को कोचिंग संचालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर कोचिंग पहुंचे, पर तब तक आरोपी भाग चुका था। मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया और बृहस्पतिवार को आरोपी को कमता इलाके से गिरफ्तार कर लिया। रंजीत मूलरूप से बलिया के फेफना थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव का रहने वाला है।