{"_id":"6701cd72b85125cfc100f294","slug":"teen-caught-sexually-assaulting-student-by-taking-her-to-hotel-lucknow-news-c-13-1-lko1028-903505-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होटल ले जाकर छात्रा से अश्लीलता, किशोर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होटल ले जाकर छात्रा से अश्लीलता, किशोर को पकड़ा
Sun, 06 Oct 2024 05:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर पुलिस ने होटल में छात्रा से अश्लीलता करने के आरोपी उसके नाबालिग दोस्त को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक होटल के मैनेजर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह और रिसेप्शनिस्ट अभिषेक ने नाबालिग को कमरा दिया था। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक दोनों की तलाश की जा रही है। मड़ियांव निवासी छात्रा शुक्रवार को स्कूल में आयोजित फंक्शन में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थी। पर वह अपने नाबालिग दोस्त के साथ मड़ियांव में भिठौली स्थित आरके ग्रैंड होटल चली गई थी। जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन स्कूल गए। यहां उन्हें पता चला कि छात्रा स्कूल ही नहीं आई थी। सूचना पर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई। इस बीच पुलिस को छात्रा की लोकेशन होटल में मिली। पुलिस जब होटल पहुंची तो छात्रा के साथ नाबालिग अश्लीलता करते मिला। पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया।