{"_id":"64a85c093eb9ff95830ea3e4","slug":"teen-and-youth-died-in-road-accidents-raebareli-news-c-101-1-slko1031-470-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में किशोर और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में किशोर और युवक की मौत
Sat, 08 Jul 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अलग-अलग सड़क हादसों में किशोर और युवक की जान चली गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सलीमपुर भैरों गांव निवासी रामानंद का बेटा सागर कुमार ( 17) शुक्रवार सुबह किसी काम से पड़ोस के गांव आइमा जहानिया बाइक से जा रहा था। बरसात और कीचड़ के कारण सड़क पर फिसलन थी। बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण सड़क पर बाइक फिसल गई। इससे वह अनियंत्रित होकर लिंक मार्ग के किनारे खड्ड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किशोर को खड्डे से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस के माध्यम से उसको सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वह हेलमेट लगाए हुए था। कोतवाल बालेंदु गौतम में बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की जान गई है।
उधर, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां निवासी धर्मेंद्र कुमार (21) मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम वह बाइक से बछरावां कोतवाली क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव में ब्याही बड़ी बहन रागिनी के घर जा रहा था। जैसे ही वह शेरी गांव के निकट पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार धर्मेंद्र की मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था। मृतक अविवाहित था। पिता राजेश, मां रामश्री, भाई अरविंद, सनी के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने कहा कि हादसे की जांच कराई जा रही है।