{"_id":"60706d61375e2460936d0f74","slug":"teeka-festival-to-be-held-in-the-state-from-april-11-to-14-chief-minister-yogi-calls-for-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 11 से 14 अप्रैल तक मनेगा टीका उत्सव, मुख्यमंत्री योगी ने किया टीका लगवाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 11 से 14 अप्रैल तक मनेगा टीका उत्सव, मुख्यमंत्री योगी ने किया टीका लगवाने का आह्वान
Fri, 09 Apr 2021 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Apr 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यह आह्वान कोरोना संक्रमण की स्थितियों की समीक्षा के दौरान किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में भी टीका उत्सव का आयोजन किया जाएगा। लिहाजा इसके सफल आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कोविड अस्पतालों में चिकित्साकर्मियों, दवाओं, उपकरणों, ऑक्सीजन आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। एल-2 व एल-3 के कोविड अस्पतालों में वेंटिलेटर्स और हाई फ्लो नेजल कैन्युला (एचएफएनसी) की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को कोरोना की बिगड़ती स्थिति की गहन समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना वैक्सीन की बर्बादी किसी भी स्थिति में एक प्रतिशत से अधिक न हो।
विज्ञापन
उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अधिकारियों को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुरादाबाद व सहारनपुर में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर के सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में एक दिन में 50 प्रतिशत कर्मी ही आएं। इस व्यवस्था को रोस्टर बनाकर लागू किया जाए।
विज्ञापन
राज्यपाल व सीएम टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए करेंगे विशेष संवाद
मुख्यमंत्री ने बताया कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में तीन दिनी संवाद का विशेष कार्यक्रम होगा। राज्यपाल और वह स्वयं 11 अप्रैल को राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व सदन के दलीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इसी तरह 12 अप्रैल को राज्यपाल व वह स्वयं सभी महापौर व पार्षदों से संवाद करेंगे। इसी क्रम में 13 अप्रैल को धर्मगुरुओं से संवाद किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बलरामपुर, एरा और टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज बनेंगे कोविड हॉस्पिटल
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बलरामपुर अस्पताल में 300 बेड का कोविड हॉस्पिटल संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एरा मेडिकल कॉलेज और टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह कोविड हॉस्पिटल में परिवर्तित करने को कहा है।
रोजाना दो लाख से अधिक नमूनों की जांच करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने रोजाना दो लाख कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए। इसमें एक लाख टेस्ट आरटीपीसीआर विधि से किए जाएं। उन्होंने निगरानी समितियों को सक्रिय और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कार्य प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। जिलों में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से संचालित करने और स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चेक करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व हवाई अड्डों पर लोगों की इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से स्क्त्रस्ीनिंग करने व जरूरत के मुताबिक रैपिड एंटीजन टेस्ट करने को भी कहा।