{"_id":"03579475cd085cd9784d150f8038649f","slug":"technical-fest-in-iet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर से बनाई इंडियन और वेस्टर्न ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर से बनाई इंडियन और वेस्टर्न ड्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 18 Sep 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित टेक्निकल फेस्ट स्पंदन के अंतिम दिन कोलाज मेकिंग, पेपर ड्रेस मॉडलिंग, ट्रेजर हंट, ब्लाइंड डेट, एप्टीट्यूड टेस्ट के फाइनल, लैन गेमिंग आदि का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
कोलाज मेकिंग में एनवायरनमेंट, कश्मीर फ्लड, वीमेन की सिचुएशन जैसे सोशल इश्यूज को स्टूडेंट्स ने बहुत ही खूबसूरती से उठाया।
बीटेक स्टूडेंट प्रबल ने पिंजरे में बंद एक लड़की को दिखाते हुए उसकी व्यथा बताई तो सीएस इंजीनियरिंग की छात्रा आकांक्षा ने एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन पर कोलाज बनाया।
विज्ञापन
पेपर ड्रेस मॉडलिंग इवेंट में सिविल इंजीनियरिंग की स्टूडेंट कुमुद राणा ने वेम्पायर का ड्रेस बनाकर फर्स्ट प्राइज जीता। हालांकि इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग की स्टूडेंट निहारिका ने पेपर से इंडियन ड्रेस बनाकर कुमुद को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
टेक्निकल के साथ एकेडमिक इवेंट
अंतिम दिन ट्रेजर हंट इवेंट भी कराया गया, जिसमें स्टूडेंट्स की अलग-अलग टीम को एक टास्क पूरा करना था। इसके लिए कॉलेज के विभिन्न हिस्सों में क्लू छिपाए गए।
तीन राउंड के इस कॉम्पटीशन में प्रांजल, आयुश, दुर्गेश और ज्योति ने सबसे पहले अपने टास्क को पूरा करके बता दिया कि वे अपने कॉलेज को काफी अच्छे से जानते हैं।
हालांकि बाकी स्टूडेंट्स ने भी इस खेल को काफी एन्जॉय किया। बुधवार को फेस्ट के दौरान एकेडमिक इवेंट भी हुए। इसमें एप्टीट्यूड टेस्ट के अंतर्गत जीडी और इंटरव्यू राउंड किया गया। इसके अलावा अंतिम दिन भी लैन गेमिंग का इवेंट चलता रहा, जिसे स्टूडेंट्स ने काफी एन्जॉय किया।