फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Technical fault in UP police recruitment website

सिपाही भर्ती की प्रक्रिया नहीं हो पाई शुरू, धरी रह गई सभी तैयारियां

Wed, 31 Oct 2018 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Oct 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
Technical fault in UP police recruitment website
UP Police

प्रदेश में 51216 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तैयारी धरी की धरी रह गई। बृहस्पतिवार से इस भर्ती के लिए आनलाइन फार्म लिए जाने थे। लेकिन तकनीकी खामियों के चलते यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। अब कहा जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया को शुरू करने में दस दिन या उससे अधिक का समय लग सकता है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने दावा किया है कि फार्म भरे जाने की तारीख भले ही आगे बढ़ गई हो लेकिन परीक्षा तय समय पर ही कराई जाएगी।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या के चलते सिपाही भर्ती के लिए आनलाइन फार्म नहीं लिया जा सक रहा है। जल्द ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा और फिर विस्तृत शिड्यूल भर्ती बोर्ड की वेबसाइट 222.ह्वश्चश्चड्ढश्चड्ढ.द्दश1.द्बठ्ठ पर अपलोड कर नई तिथि बताई जाएगी। नई तारीख घोषित होने में अभी कितना समय लगेगा, इस बारे में शर्मा ने बताया कि एनआईसी जैसे ही उन्हें हरी झंडी देगा वैसे ही वह विस्तृत कार्यक्रम जारी कर देंगे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एनआईसी को फार्म लेने में फिलहाल जो दिक्कत आ रही है उसमें जिन अभ्यर्थियों को आयु वर्ग में छूट की कटआफ लिस्ट तैयार करने में दिक्कत आ रही है। बोर्ड के सामने परेशानी यह है कि उसने न्यायालय में वादा किया था कि 1 जुलाई 2017 को पात्र अभ्यर्थी को भी इस भर्ती में मौका दिया जाएगा। जबकि नियमावली में साफ लिखा है कि भर्ती का विज्ञापन जिस वर्ष में निकाला गया है उस वर्ष की एक जुलाई 2017 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साफ्टवेयर भी उसी नियमावली के तहत तैयार कराए गए थे, जो एक जुलाई 2017 के अभ्यर्थियों को पात्र मानने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने मिलकर किया था तारीखों का एलान

एनआईसी के साफ्टवेयर इंजीनियर पिछले लगभग एक महीने से इसी माथापच्ची में लगे हैं, लेकिन हल नहीं निकाल पा रहे हैं। यही समस्या जेल वार्डर और फायरमैन की भर्ती के लिए भी आ रही है। जेल वार्डर और फायरमैन के पदों के लिए 2016 में निकली भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था और कहा गया था कि उन्हें इन पदों के लिए निकलने वाली अगली भर्ती में मौका दिया जाएगा। 

एनआईसी के सामने इसके लिए भी आनलाइन फार्म तैयार करने और उन्हें व्यवस्थित करने में दिक्कत आ रही है। भर्ती बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि प्रक्रिया कब आगे बढ़ेगी इस पर निर्णय एनआईसी की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद तय किया जाएगा।

18 अक्तूबर को प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का एलान किया था और पूरा कार्यक्रम घोषित किया था। इसी कार्यक्रम के तहत पहली नवंबर से सिपाहियों के 51216 पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन फार्म भरे जाने की घोषणा की गई थी।

गृह विभाग ने दो परीक्षा केंद्रों को काली सूची में डाला
जून में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही बरतने वाले दो परीक्षा केंद्रों को भर्ती की परीक्षाओं के लिए गृह विभाग ने काली सूची में डाल दिया है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि 18 और 19 जून को हुई परीक्षा के दौरान प्रयागराज के गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कालेज और एटा के पीपीएस कालेज में तमाम निर्देशों के बाद भी घोर लापरवाही बरतते हुए द्वितीय पाली का प्रश्नपत्र प्रथम पाली में खोल दिया गया था। 

बाद में इसकी जांच कराई गई और 18 और 19 जून को द्वितीय पाली में हुई परीक्षा को निरस्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अब इस मामले में दोनों परीक्षा केंद्रों को काली सूची में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed