फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Technical Assistance Committee will investigate the tank collapse in Lakhimpur

Lucknow: लखीमपुर में टंकी गिरने की जांच करेगी टेक्निकल असिस्टेंस कमेटी; IIT कानपुर भेजा गया सैंपल

Mon, 28 Apr 2025 11:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Apr 2025 11:10 PM IST
सार

मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। टंकी बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री की जांच आईआईटी कानपुर करेगा। इसके लिए सामग्री का नमूना आईआईटी कानपुर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Technical Assistance Committee will investigate the tank collapse in Lakhimpur
जल जीवन मिशन के तहत बना ओवरहेड टैंक फटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेस्टिंग के दौरान लखीमपुर में पानी की टंकी गिरने के मामले की जांच राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कराएगा। सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्थता मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव ने इस मामले की जांच टीएसी (टेक्निकल असिस्टेंस कमेटी) से कराने के निर्देश दिए। इस टीम में चीफ इंजिनियर स्तर के तीन अधिकारी होंगे, जो जांच करेंगे कि आखिर किन कारणों से टंकी टेस्टिंग के दौरान गिरी थी। 

विज्ञापन


टीएसी जांच के साथ-साथ संबंधित अधिशासी अभियंता, असिस्टेंट इंजीनियर (एई), टीपीआई और कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। इन सभी को एक हफ्ते के भीतर स्पष्टीकरण देना है। इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। टंकी बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री की जांच आईआईटी कानपुर करेगा। इसके लिए सामग्री का नमूना आईआईटी कानपुर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही लखीमपुर में टेस्टिंग के दौरान पानी की टंकी गिर गई थी। टेस्टिंग के दौरान टंकी को पूरा भरके टेस्ट किया जाता है। इस दौरान जमीन में वाइब्रेटर का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिससे भूकंप या किसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में टंकी उसे झेलने में सक्षम है कि नहीं। इससे उसकी जांच हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed