फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teasing with women

हजरतगंज में सरेराह महिलाकर्मी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Thu, 18 Jul 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teasing with women
हजरतगंज में सरेराह महिलाकर्मी से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई
विज्ञापन

हजरतगंज जैसे वीआईपी इलाके में दिनदहाड़े मध्यांचल विद्युत निगम लि. के कार्यालय के बाहर महिला ऑपरेटर से छेड़खानी की गई।
यही नहीं विरोध करने पर आरोपी युवक ने महिलाकर्मी की पिटाई भी कर दी। उसे बचाने आई सहेली पर भी हमला बोल दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
हमलावर एक कार्यदायी संस्था का कर्मचारी है। घटना मंगलवार दोपहर की है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर राधारमण सिंह के मुताबिक, पीड़िता मध्यांचल विद्युत निगम में संविदा पर कर्मचारी है। उसका आरोप है कि चंदन भटनागर कार्यदायी संस्था का कर्मचारी है।
विज्ञापन

इस कारण उसका अक्सर कार्यालय में आना-जाना है। उसने दफ्तर में दर्ज दस्तावेजों से पीड़िता का मोबाइल नंबर निकाल लिया। उसके बाद से वह फोन करके परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर भी वह अपशब्दों का प्रयोग करता था। कई बार कार्यालय में इस संबंध में शिकायत भी की पर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।
पीड़िता ने बताया कि जब वह चंदन की हरकतों से तंग हो गई तो उसने विमेन पॉवर लाइन 1090 में भी इसकी शिकायत की थी। पर फिर भी आरोपित में सुधार नहीं हुआ।
पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपित उसे फोन कर और कुछ लोगों के माध्यम से जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी दे रहा था।
घटना के बाद से पीड़िता और उसका पूरा परिवार आरोपित की धमकी से दहशत में है। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed