फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teams of drug inspector inspected medical stores in lucknow

लखनऊः अधिक दाम पर बेच रहे थे मास्क, लाइसेंस होगा निरस्त

Mon, 20 Apr 2020 03:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Apr 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
teams of drug inspector inspected medical stores in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी मास्क, सैनिटाइजर आदि की बिक्री में अधिक दाम वसूला जा रहा है। लखनऊ में रविवार को औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार व माधुरी सिंह की टीमों ने मड़ियांव स्थित आकाश मेडिकल स्टोर, शानू मेडिकल स्टोर, पांडेय मेडिकल्स, सतगुरु कृपा मेडिकल स्टोर, आरआर मेडिकल स्टोर, अली मेडिकल स्टोर, अजंता मेडिकल स्टोर, संप्रा फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, द्विवेदी मेडिकल, जनता मेडिकल स्टोर, बाजपेई मेडिकल हॉल एवं पत्रकारपुरम स्थित पत्रकारपुरम मेडिकल्स का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पत्रकारपुरम स्थित पत्रकारपुरम मेडिकल स्टोर पर 3 लेयर मास्क अधिक कीमत पर बिकता पाकर फर्म का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी से की गई है। कुछ फर्मों पर मास्क और सैनिटाइजर की रेट लिस्ट चस्पा न होने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


रविवार को दवाओं, सर्जिकल मास्क व सैनिटाइजर की कमी पूरी करने के लिए थोक व्यापारियों से समन्वय कर निजी वाहनों से फुटकर विक्रेताओं को सामान उपलब्ध कराया गया। लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन ने जिले के समस्त क्षेत्रों में फुटकर दुकानों पर मास्क, सेनेटाइजर एवं दवाओं की आपूर्ति कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुनाफाखोरी कर रहे दुकानदारों पर एफआईआर

वहीं जिला प्रशासन की टीम ने राशन दुकानों पर मुनाफाखोरी पर रविवार को दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कराई। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर रविवार को अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति आरडी पांडेय, जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं अन्य अधिकारियों की टीमों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की थोक, फुटकर दुकानों/गोदामों व मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।

इसमें मदन स्टोर आनन्द नगर बरहा में अरहर की दाल 100 रुपये तो घई जनरल स्टोर जेल रोड आनन्द नगर में 120 रुपये किलो बिकती मिली। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। वहीं राजदूत जनरल स्टोर कुर्सी रोड, कन्हैया जनरल स्टोर आदिल नगर कुर्सी रोड, कोमल राजपूत किराना स्टोर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के बगल में तौल उपकरण में खामी पर चालन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed