{"_id":"653420beba22ec679b075977","slug":"team-of-doctors-will-examine-raebareli-news-c-101-1-slko1033-5832-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रसूता की मौत की जांच करेगी पांच डॉक्टरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रसूता की मौत की जांच करेगी पांच डॉक्टरों की टीम
Sun, 22 Oct 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के गीता शर्मा नर्सिंग होम में सिजेरियन प्रसव के बाद महिला की मौत मामले की जांच पांच चिकित्सकों की टीम करेगी। इस टीम का गठन शनिवार को सीएमओ ने किया। टीम हफ्ते भर में जांच करके अपनी रिपोर्ट देगी।
सरेनी क्षेत्र के गहरौली गांव की अनीता सिंह की सिजेरियन प्रसव के बाद गत बुधवार को तड़के कैनाल रोड स्थित गीता शर्मा नर्सिंग होम में मौत हो गई थी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया जिसके बाद एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार को जांच सौंपी गई। उधर शव के पोस्टमार्टम में प्रसूता की मौत हार्टअटैक से होने की बात कही गई। इस पर मृतका के पति सचिन सिंह व भाई अनिल कुमार ने डीएम और सीएमओ से मिलकर मामले की विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच कराने की मांग की।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह की ओर शनिवार को जांच के लिए बनाई गई टीम में एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार के जिला अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सलीम, सर्जन डॉ. जेके लाल, बछरावां सीएचसी की सर्जन डॉ. अर्पिता श्रीवास्तव और बेहोशी के चिकित्सक डॉ. अनूप गुप्ता को शामिल किया गया है।