फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Team give advice, increase research budget

लविवि: नैक टीम ने दिया सुझाव, शोध का बजट और इंटरनेट सुविधाएं बढ़ाएं

Sun, 24 Jul 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Team give advice, increase research budget
लखनऊ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की आठ सदस्यीय टीम का तीन दिवसीय दौरा शनिवार को पूरा हुआ।
विज्ञापन

आखिरी दिन टीम ने छात्रावासों का भ्रमण करने के साथ एग्जिट मीटिंग की। इसमें उन्होंने विश्वविद्यालय की अन्य चीजों व प्रयासों की सराहना की।
साथ ही शोध का बजट बढ़ाने व इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने का सुझाव भी दिया। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में नैक का परिणाम आ जाएगा।
बैठक में नैक सदस्यों ने कहा कि विवि योजनाओं को ठीक ढंग से लागू कर रहा है। गर्वनेंस भी बेहतर है। आप सभी मापदंडों को पूरा करते हैं।
शोध भी काफी हो रहा है, लेकिन इसके लिए और बजट व सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। इंटरनेट सुविधा और बढ़ाने से काम को गति मिलेगी व छात्रों को भी पढ़ाई करने में आसानी होगी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सभी का स्वागत किया।
इससे पहले टीम के सदस्यों ने कोऑपरेटिव सोसाइटी, कोऑपरेटिव लैंडिंग लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी के निरीक्षण में नैक टीम ने विश्वविद्यालय की इस पहल की प्रशंसा की और लाइब्रेरी परिसर में छात्रों के लिए रीडिंग रूम बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने प्रशासनिक भवन में अपनी रिपोर्ट तैयार की और चेयरमैन ने कुलपति को रिपोर्ट की कॉपी दी। आईक्यूएसी निदेशक प्रो. राजीव मनोहर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों से खाने व अन्य सुविधाओं पर की चर्चा
नैक की एक टीम ने सुबह महमूदाबाद और गोल्डेन जुबली महिला छात्रावास का निरीक्षण किया।
महमूदाबाद छात्रावास में टीम ने कॉमन हाल, मेस और ओपेन जिम का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से खाने की गुणवत्ता व अन्य सुविधाओं पर चर्चा की। यहां वार्डन डॉ. ओपी शुक्ला व डॉ. महेंद्र अग्निहोत्री ने यहां के पूर्व छात्रों आदि के बारे में जानकारी दी। वहीं, गोल्डेन जुबली महिला छात्रावास में टीम ने छात्राओं से पूछा कि किसी तरह की दिक्कत तो नहीं है। इस पर छात्राओं ने कहा, सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed