फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teaching and non teaching staff will be appointed in five new medical colleges of UP

पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आने वाली है वैकेंसी, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की होगी भर्ती

Tue, 18 Sep 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Sep 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
teaching and non teaching staff will be appointed in five new medical colleges of UP
doctors
प्रदेश को अगले साल पांच नए सरकारी मेडिकल कालेज और मिल जाएंगे। इनमें जल्द ही टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके बाद नवंबर में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) बहराइच, फैजाबाद, फिरोजाबाद, बस्ती और शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेजों को चलाने की अनुमति दे सकती है। यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में दी गई। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन


वित्त विभाग के अफसरों के साथ हुई इस बैठक में बताया गया कि इन मेडिकल कालेजों और पुराने मेडिकल कॉलेजों की सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में आई बाधाओं को दूर कर लिया गया है। पांचों मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। 
विज्ञापन


तय किया गया कि नवंबर में एमसीआई की टीम के दौरे से पहले इन मेडिकल कॉलेजों के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ  के पद सृजित कर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन मेडिकल कॉलेजों में अगले सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की जाएगी। ऐसे में एमसीआई के सारे मानक इसी साल पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य रक्षा योजना के तहत झांसी, मेरठ, इलाहाबाद और गोरखपुर सरीखे पुराने मेडिकल कॉलेजों के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के सभी आठ विभागों में आईसीयू बेड को इसी साल दिसंबर से शुरू किया जाना है। यहां भी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती शुरू की जाएगी। 

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगले साल फरवरी तक 500 बेड का शिशु अस्पताल शुरू होना है। इस बैठक के बाद पांच मेडिकल कॉलेज, चार मेडिकल कॉलेजों में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक और गोरखपुर में शिशु अस्पताल के शुरू होने का रास्ता साफ  हो गया। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed