फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers transfer has been suspended.

शिक्षकों पर बड़ा फैसला, तबादले पर लगी रोक

Sat, 19 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Sep 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers transfer has been suspended.

बेसिक शिक्षा परिषद ने जिलों के अंदर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के तबादले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है पंचायत चुनाव के चलते शिक्षकों का तबादला नहीं किया जा सकता। लेकिन जानकारों की मानें तो हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने की वजह से तबादले पर रोक लगाई गई है। शासन चाहता है कि शिक्षामित्रों के मामले में समाधान निकलने तक तबादला न किया जाए।
विज्ञापन


राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष जिले के अंदर शिक्षकों के तबादले की नीति लेकर आती है। इस बार तबादला नीति लाते हुए शिक्षकों को मनचाहे स्कूलों में तैनाती देने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ये जारी हुए थे आदेश

Teachers transfer has been suspended.

बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि शिक्षकों से तीन स्कूलों के विकल्प के आधार पर आवेदन लेते हुए 19 सितंबर तक तबादले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी यह प्रक्रिया पूरी कर पाते इससे पहले हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर किया गया समायोजन रद्द कर दिया। इसके अलावा प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी तेजी से बढ़ी है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि अगले आदेश तक तबादले की प्रक्रिया रोक  दी जाए। अगले आदेशों तक जिले के अंदर किसी भी शिक्षक का तबादला नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed