फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers to get jobs near their home.

शिक्षकों को घर के पास स्कूलों में मिलेगी तैनाती

Fri, 08 May 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 May 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
Teachers to get jobs near their home.

परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई में सुधार लाने के लिए शिक्षकों को उनके घर के पास के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। शिक्षकों से विकल्प लेकर तैनाती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और इसे 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री चाहते हैं कि निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में भी पढ़ाई का माहौल बनाया जाए। इसके लिए शिक्षकों की उनके मन मुताबिक तैनाती दी जाए। इसके बाद भी यदि वे पढ़ाने में रुचि नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों में संशोधन भी होंगे

Teachers to get jobs near their home.

बेसिक शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को तीनों राज्य मंत्रियों योगेश प्रताप सिंह, कैलाशनाथ चौरसिया व वसीम अहमद के साथ विभागीय अधिकारियों को बुलाया था।

बैठक शुरू होते ही उन्होंने परिषदीय स्कूलों में गिरते शिक्षा के स्तर पर चिंता जताई। कहा कि वे पूर्व में भी अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि शिक्षकों को उनके घर के पास के स्कूलों में तैनाती देने के लिए नियम बनाए जाएं।

इसके लिए यदि जरूरी हो तो नियमावली में भी संशोधन किया जाए। इसके बाद भी अभी तक कोई विशेष प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

बीटीसी सत्र करें नियमित

Teachers to get jobs near their home.

बैठक में बेसिक शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दो सत्र देर से चल रहे बीटीसी सत्र को नियमित करने के निर्देश दिए। सत्र में देरी से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, बीटीसी प्रवेश प्रक्रिया बदलकर निजी कॉलेज प्रबंधन को दाखिले देने संबंधी मामले में अलग से जल्द बैठक बुलाने को कहा। बीएलएड कोर्स शुरू किए जाने पर भी चर्चा हुई।

परिषदीय स्कूलों में चाइनीज फर्नीचर

चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए बेहतर फर्नीचर की व्यवस्था की जाए। लकड़ी के फर्नीचर अच्छे नहीं मिल रहे हैं तो चाइनीज फर्नीचर लेने पर भी विचार किया जाए।

मंत्री के इस निर्देश पर बाद में विवाद हो सकता है। चूंकि चाइनीज फर्नीचर दूसरे देश का है, लेकिन अधिकारियों ने बैठक में मंत्री के इस तर्क पर कोई टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साधे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed